दिल्ली: पटपड़गंज स्थित मोबाइल गोदाम में लगी भीषण आग
नई दिल्ली, 25 अगस्त। दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक मोबाइल फोन के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी थी। जानकारी के अनुसार यह आग बुधवार रात तकरीबन 10 बजे लगी थी। जिस बिल्डिंग में यह आग लगी वह चार मंजिला है। आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और ना ही कोई घायल हुआ है। आग की वजह से नुकसान कितना हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।













Click it and Unblock the Notifications