Delhi News: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विरोध तेज़, जंतर-मंतर पर 7 अप्रैल को AAP नेताओं का सामूहिक उपवास

Gopal Rai: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में इस समय तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। सीएम केजरीवाल को ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद तिहाड़ भेज दिया था। इसी मध्य बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री गोपाल राय ने पार्टी की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बड़ी जानकारी शेयर की गई। गोपाल राय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी नेता 7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर 'सामूहिक उपवास' रखेंगे।

cg news jpg

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि सात अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपहास किया जाएगा। 7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी नेता सामूहिक उपवास' रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों से यह भी अपील करते हैं कि जो लोग सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ हैं और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और इस देश से प्यार करना चाहते हैं, वह भी अपने घरों, गांवों, ब्लॉकों पर 'सामुहिक उपवास' कर सकते हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "फर्जी आरोपों के आधार पर एक-एक करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ़्तार करवाया गया है। कल सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को ज़मानत मिलने के बाद स्पष्ट है कि जो बात कही जा रही थी कि बिना किसी सबूत और प्रमाण के झूठे आरोप लगाकर यह गिरफ़्तारी हुई है और कल सुप्रीम कोर्ट में यह सच सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें Delhi: अरविंद केजरीवाल ने जेल से दीं 6 गारंटियां, धर्मपत्नी सुनीता ने I.N.D.I.A गठबंधन रैली में पढ़ा संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+