'पति पोर्न का आदी, पत्नी को पहनाता था पोर्नस्टार जैसे कपड़े', अब महिला ने उठाया ये कदम

दिल्ली में एक महिला पुलिस के पास पहुंची और उसने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने जब उससे आगे की पूछताछ की तो पति की कई घिनौनी हरकतों का भी खुलासा हुआ।

महिला ने बताया कि 2020 में उनकी शादी हुई थी। बाद में पता चला कि उनका पति पोर्न देखने का आदी है। वो किसी तरह उसके साथ जीवन गुजारने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उनका पति दिन-ब-दिन हदें पार करता गया।

Husband

वो कुछ दिनों बाद उन्हें पोर्नस्टार की तरह कपड़े पहनने पर मजबूर करने लगा। शुरू में उसने अपने स्तर पर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उसका पति नहीं माना। इस पर उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में अपने पति और उसके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने उन पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (किसी महिला के पति या पति के परिवार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 406, 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही।

गवाहों के बयान हो रहे दर्ज
मामले में पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीना ने कहा कि आरोपों की जांच हो रही। साथ ही गवाहों के बयान दर्ज करने की भी प्रक्रिया चल रही। मामले में डिजिटल सबूत भी सुरक्षित किए जा रहे हैं।

इंदौर से भी ऐसा मामला
अभी कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के इंदौर से ऐसा ही मामला सामने आया था। वहां पर एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। महिला का आरोप था कि उसका पति पोर्न देखता और फिर उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश करता। जब वो मना करती, तो वो मारपीट करता था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+