Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने खास अंदाज में दी होली की बधाई, जानें क्या कहा ?
Manoj Tiwari : देश में हर जगह होली की धूम मची है हर तरफ रंग-गुलाल और आनंद का माहौल है। लेकिन इसी बीच होली और रमजान के जुमे की नमाज एक साथ होने की वजह से टाइमिंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसको लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो रही है।
इस बीच दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि "होली वाले होली मनाएं और जुमा वाले जुमा मनाएं।"

Manoj Tiwari : स्पेशल गाने से दी शुभकामनाएं
होली पर मनोज तिवारी ने देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। होली और जुमे की नमाज को लेकर उन्होंने कहा कि होली साल में एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार आता है ऐसे में होली को प्राथमिकता देनी चाहिए। न्यूज एजेंसी एनआई से बात करते हुए कहा कि इस देश में सभी को अपना त्योहार मनाने की छूट है और सभी को इसे अपने ढंग से मानना चाहिए।
होली साल भर में एक बार ही आती है और इसे किसी तरह की बातों से बिगाड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि ये बात सभी को समझनी चाहिए कानून अपना काम कर रहा है।
Manoj Tiwari : विवाद करने वालों के बाज आना चाहिए
मनोज तिवारी ने विवाद करने वालों को लेकर कहा कि, जो लोग इस तरह का विवाद करते है उनका विवादों से ही नाता है और उनको इस तरह की सोच से बाज आना चाहिए। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि होली वाले होली मनाएं और जुम्मा वाले जुम्मा मनाएं।












Click it and Unblock the Notifications