धर्मांतरण मामला: कश्मीर में जबरन धर्म परिवर्तन का शिकार हुईं मनमीत कौर पहुंचीं दिल्ली

कश्मीर में दो सिख लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है। इनमें से एक महिला मनमीत कौर आज दिल्ली पहुंची हैं और उनकी घर वापसी करा दी गई है।

नई दिल्ली, 29 जून। कश्मीर में दो सिख लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है। इनमें से एक महिला मनमीत कौर आज दिल्ली पहुंची हैं और उनकी घर वापसी करा दी गई है। दिल्ली में संगत द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस पर शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीनगर की सिख बेटी मनमीत कौर का इस तरह स्वागत करने के लिए संगत को धन्यवाद, जिसका जबरन धर्म परिवर्तन किया गया था लेकिन उसने अपनी आजादी वापस पा ली है। वह आशीर्वाद लेने के लिए आज हमारे साथ दिल्ली आई हैं और संगत को उनके परिवार का समर्थन करने के लिए धन्यवाद।'

बता दें कि कश्मीर में दो सिख लड़कियों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था, साथ ही उनका जबरन धर्म परिवर्तन किया गया। उन दोनों में से एक मनमीत कौर का धर्म परिवर्तन कराकर उनका विवाह एक 50 वर्षीय मुस्लिम युवक से करा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: देश में 50 के पार पहुंचे कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुल मामले, पंजाब में 10 जुलाई तक बढ़ाई गईं पाबंदियां

सिख समुदाय में हुआ जमकर विरोध
इस मामले का सिख समुदाय के लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध के स्वर दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक उठे।

शिरोमणि अकाली दल ने उठाया मुद्दा
कश्मीर में हुए इस धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह से मदद भी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+