'मनीष सिसोदिया के घर कुछ दिनों में CBI की रेड होगी', चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया है। आप मुखिया ने कहा, कि मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली सीएम आतिशी जो को गिरफ्तार किया जाएगा और मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई की रेड पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई की रेड होगी।
"आप" एक कट्टर ईमानदार पार्टी है- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली CM आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और "आप" के कुछ नेताओं पर रेड होगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया जी के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी। बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। अभी तक इन्हें हमारे ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला, आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। "आप" एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।

पहले भी किया था दावा
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर में बीजेपी का नाम लिए बिना यह दावा किया था कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की घोषणा ऐलान के बाद से बीजेपी वाले बौखला गए हैं। फर्जी केस बनाकर सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की प्लानिंग चल रही है।
वोटर लिस्ट के मुद्दे पर घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फर्जी वोटर आईडी के मुद्दे को लेकर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में वोटरों के नाम जोड़ने और हटाने में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सीईसी को साक्ष्य पेश करते हुए और मिलने के लिए समय मांगते हुए यह पत्र लिखा है।
बता दें कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आतिशी ने दावा किया है कि ये गड़बड़ियां भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए की गई साजिश का हिस्सा हैं। जो चुनाव परिणामों को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications