Delhi Assembly Election 2025: आज नामांकन दाखिल नहीं करेंगे मनीष सिसोदिया

Delhi Assembly Election 2025: AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज अपना नामांकन नहीं दाखिल करेंगे। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि मनीष सिसोदिया भी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उधर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। आप दफ्तर से लेकर जिला मजिस्ट्रेट दफ्तर उन्होंने तक पदयात्रा निकाली।

वहीं, आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, जंगपुरा की जनता ने रोड शो में इतनी बड़ी संख्या में शामिल होकर जो प्यार और समर्थन दिखाया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। आपका यही साथ जंगपुरा में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की नई इबारत लिखेगा।

Manish Sisodia

अरविंद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन

वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पदयात्रा की, हनुमान और वाल्मीकि मंदिरों में दर्शन भी किया और इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा, "आप पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।" उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उसके पास दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने कहा, "वे यह नहीं बता रहे हैं कि वे अगले पांच साल में क्या काम करेंगे।"

अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की

आप संयोजक ने खालिस्तान समर्थक समूह से अपनी जान को खतरे की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वरीय सुरक्षा उनके साथ है। प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रार्थना करने के बाद उन्होंने कहा, "जाको राखे साइयां मार सके न कोए।" उन्होंने कहा कि व्यक्ति की आयु ईश्वर तय करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+