मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, जमानत याचिका पर 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, जमानत याचिका पर 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 14 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमत हुआ है।

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मनीष सिसोदिया पत्नी सीमा सिसोदिया के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए मामले में तत्काल सुनवाई की अपील की थी। रिपोर्ट के मुताबिक मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत खराब चल रही है।

Manish Sisodia News

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सिसोदिया को अपने आवास पर अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी।

मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को दिल्ली शराब नीति घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था और तब से वह हिरासत में हैं। हाई कोर्ट ने 30 मई को उन्हें सीबीआई मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था।

पिछले हफ्ते सिसोदिया ने दिल्ली शराब नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ दायर अलग-अलग आपराधिक मामलों में जमानत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

हाल ही में ईडी ने सिसोदिया की दो संपत्तियों को जब्त कर लिया था। जिसपर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनका "तथाकथित शराब घोटाले" से कोई लेना-देना नहीं है। ये बस आम आदमी पार्टी आप और उसके नेताओं को बदनाम करने की कोशिश है।

केजरीवाल ने कहा कि ईडी ने कुछ टीवी चैनलों पर यह खबर प्रसारित की थी कि ईडी ने सिसौदिया की 52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि सिसोदिया की कुर्क की गई दो संपत्तियां दो फ्लैट थीं - उनमें से एक को 2004-05 के आसपास 5 लाख में खरीदा गया था और दूसरा 2018 में 65 लाख में खरीदा गया था। इसके अलावा सिसोदिया के नाम पर एक बैंक खाता भी है। इसमें मौजूद 11 लाख रुपये भी ईडी ने अटैच कर लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+