‘संजीवनी योजना' को लेकर मनीष सिसोदिया ने कही ये बात
Delhi Assembly Election 2025: Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) की दो प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ( Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjeevni Yojana) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की सोमवार को शुरूआत हुई।
आम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंगपुरा से मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ 'संजीवनी योजना' का Registration शुरू किया। इसे लेकर आप ने एक्स पर लिखा कहा, अब बुजुर्गों को अपने इलाज पर होने वाले लाखों रुपये के ख़र्च की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी, दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल सभी बुजुर्गों का प्राइवेट में भी मुफ़्त इलाज करवायेंगे।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "लोग सरकार को करोड़ों का Tax देते हैं लेकिन जब वो 60+ उम्र के हो जाते हैं तो वो 2-3 लाख का इलाज करवाने के लिए भी तरस जाते हैं। इसलिए ही अरविंद केजरीवाल जी बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' लेकर आए हैं जिसका Registration आज से शुरू हो गया है।"
वहीं, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा- आज जब हम 'महिला सम्मान योजना' का रजिस्ट्रेशन शुरू करने गए तो एक बहन ने मुझे बताया कि किसी ने उनका वोट कटवा दिया। हम उनका वोट फिर से बनवा देंगे। लेकिन मैं दिल्ली की अपनी सभी माताओं बहनों से कहना चाहता हूँ कि आप सभी अपना वोट चेक कर लें। हर महीने 2100 लेने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना ज़रूरी है।












Click it and Unblock the Notifications