Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Prakash Parv 2025: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मनीष सिसोदिया, केसरिया पगड़ी में आए नजर

Prakash Parv 2025: देशभर में आज सिख धर्म का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। सिख धर्म के दो प्रमुख गुरुओं, गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिवस को विशेष रूप से प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

मनीष सिसोदिया ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

इस पावन पर्व के अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, सिखों के दसवें बादशाह, महान बलिदानी और अद्वितीय धर्मयोद्धा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर सेवा में शामिल होने का सौभाग्य मिला। गुरु साहिब ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान देकर हमें न्याय और साहस का मार्ग दिखाया। सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाइयां।

Manish Sisodia

प्रकाश पर्व का क्या है अर्थ?

बता दें कि प्रकाश पर्व का मतलब अंधकार को दूर कर सत्य, ईमानदारी, और सेवा का प्रकाश फैलाना। गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी ने समाज में ज्ञान, सत्य, और न्याय का प्रकाश संदेश दिया। दुनिया को यह सिखाया कि जीवन में सत्य और धर्म का पालन करना ही सच्चा प्रकाश है। देशभर में इस खास मौके पर गुरुद्वारों को अच्छे से सजाया जाता है, नगर कीर्तन निकाले जाते हैं, और श्रद्धालु अरदास, भजन-कीर्तन, तथा प्रभात फेरी में शामिल होकर गुरु जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+