Delhi Election 2025: मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में पुजारियों से की मुलाकात
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह एक्टिव हो गई है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले योजनाओं की बाढ़ ला दी है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार में आप नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए।
आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, जंगपुरा कार्यालय में विभिन्न पुजारियों से भेंट के दौरान उन्होंने केजरीवाल जी द्वारा पुजारी-ग्रंथी योजना के तहत दिए जा रहे 18 हजार रुपये के ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, इस अवसर पर पुजारियों ने मुझे और आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद देकर हमारे संकल्प को और अधिक दृढ़ता, ऊर्जा और गहराई प्रदान की।
बता दें कि आज मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ बीजेपी की सत्ता की भूख और लोकतंत्र से नफरत को दिखाती है। वोटर लिस्ट में हेरफेर कर बीजेपी चुनाव को हाईजैक करने की कोशिश कर रही है। चुनाव आयोग अगर अब भी कार्रवाई नहीं करता, तो वह इस गुनाह का साझेदार बन जाएगा। आम आदमी पार्टी किसी भी हाल में इन्हें कामयाब नहीं होने देगी।












Click it and Unblock the Notifications