मनीष सिसोदिया बोले, केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रहे हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ महिलाओं के विरोध प्रदर्शन और उनके साथ हुई धक्का मुक्की के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है।

सिसोदिया ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में धक्का मुक्की होती रही और वो मूकदर्शक बनी रही। चैनलों के कैमरे पहले से बुलाए गए थे। जाहिर है सब कुछ प्री-प्लान था'
इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'क्या वजह है कि कल शाम से दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों को चीफ सेक्रेटरी और सीएम ऑफिस द्वारा आगाह करने के बाद भी ये हुआ?'
सिसोदिया ने कहा, 'मोदी जी के इशारे पर दिल्ली पुलिस और बीजेपी मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रहे हैं? क्या आज सुबह की घटना उसका रिहर्सल थी?
रेलवे स्टेशन पर केजरीवाल के साथ हुई धक्का मुक्की
गौरतलब है कि आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की अश्लील सीडी और आशुतोष के ब्लॉग का विवाद झेल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को पंजाब दौरे पर जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की सदस्यों ने केजरीवाल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें चूड़ियां दिखाईं और धक्का-मुक्का की।
महिलाओं के यौन शोषण के आरोप
भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य केजरीवाल के इस्तीफे और आशुतोष को बर्खास्त करने के नारे लगा रही थी। इस दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर कुछ महिलाएं केजरीवाल तक भी पहुंच गईं और उनसे धक्का-मुक्की की
आप सरकार में पूर्व मंत्री संदीप कुमार की एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद से पार्टी विवादों में घिरी हुई है। संदीप के बचाव में आप प्रवक्ता आशुतोष के ब्लॉग को लेकर भी पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
-
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications