'मेरी गिरफ्तारी का असली मकसद', ये क्या बोल गए मनीष सिसोदिया ?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनावी मु्द्दों, रणनीति को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता पर तीसरी बार सफलता पाने के लिए आम आदमी पार्टी भी बिगूल फूंकने वाली है। इसके लिए शनिवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया था। जिसमें पार्टी के बड़ें नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस बैठक में पार्टी ने कई अहम फैसले लिए। किन मुद्दों चुनाव लड़ा जाएगा इसे लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी ने पहले ही शिक्षा पर बात करने के लिए मनीष सिसोदिया के साथ अभियान शुरू किया हुआ है। इस कार्यक्रम के दौरान सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे, उनके माता-पिता और आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और फीडबैक ले रहे हैं।

Manish Sisodia

इस कड़ी में बीते शनिवार को आप ने 'मंडल पदाधिकारियों' की बैठक बुलाई थी। बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और गोपाल राय सहित वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान सिसोदिया ने भी
पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP वालों का प्लान केवल हमारे नेताओं को नहीं बल्कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को तोड़ने का था। लेकिन आज मुझे गर्व है कि BJP वाले हमारे किसी भी कार्यकर्ता की हिम्मत और जज़्बे को नहीं तोड़ पाए।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि हमारी गिरफ़्तारी का असली मक़सद दिल्लीवालों के काम रुकवाना था। बीजेपी के दुष्ट लोगों ने सीवर बंद करने के लिए उसमें सीमेंट भरवा दिया। इन्होंने एक साल तक दिल्लीवालों को खूब परेशान किया। अब केजरीवाल जी आ गए हैं और अब सब रुके हुए काम शुरू हो गए हैं। अब विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता BJP को सबक़ सिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+