Delhi: पैसे के लिए 3 दोस्तों ने की महिला की हत्या, शव को कब्रिस्तान में दफनाया

दिल्ली के Mangolpuri में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने एक महिला की हत्या करके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था।

police

दिल्ली के मंगोलपुरी में हत्या की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पर कुछ लोगों ने मिलकर 54 साल की महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए शव को बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि पूरा मामला लेन-देन का है, इस वजह से ही आरोपियों ने अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक करीब 10 दिन पहले एक महिला का अपहरण हो गया था। उसके परिजन पुलिस के साथ मिलकर तलाश कर रहे थे, लेकिन उनको कुछ भी पता नहीं चला। बाद में जब पुलिस ने आगे की जांच की तो सारी गुत्थी सुलझ गई और वो आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद उनकी निशानदेही पर शव को कब्रिस्तान से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान मुबीन खान, नवीन खान और रेहान के रूप में हुई। बाद में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कब्रिस्तान के केयरटेकर को भी गिरफ्तार किया।

ब्याज पर देती थी पैसे
जांच में पता चला कि अवंतिका एन्क्लेव निवासी मृतक मीना वाधवान ब्याज पर पैसे देती थी। पिछले कई सालों से आरोपी उसके संपर्क में थे और उनमें पैसे का लेन-देन होता था। आरोपियों ने पहले से ही महिला से पैसे ले रखे थे। हाल ही में उन्होंने और ज्यादा पैसे उधार मांगे, लेकिन मीना ने उससे इनकार कर दिया। इसके अलावा उन पर उधार के पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगी। इससे नाराज आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उन्होंने शव को ठिकाने लाने की साजिश रची।

कब्रिस्तान में दफनाने को दिए 5000
जांच में ये भी पता चला कि कब्रिस्तान के केयरटेकर ने तीनों आरोपियों की मदद की। उसने उसने 5000 रुपये लिए थे और शव को वहां पर ठिकाने लगा दिया। इस वजह से उसको भी आरोपी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आगे की जांच जारी है। साथ ही वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे।

डीसीपी ने क्या कहा?
मामले में डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमने 2 जनवरी को मंगोलपुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। हमारी टीमों ने उसकी तलाश शुरू की और जांच के दौरान हमने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

https://hindi.oneindia.com/photos/jagira-dacoit-of-chinagate-once-studied-in-sagar-s-fatta-school-oi97427.html चाइनागेट का खुंखार डाकू 'जगीरा', कभी सागर के 'फट्टा स्कूल' में पढ़ता था
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+