केजरीवाल को धमकी, दिल्ली आते ही गोली मार दूंगा
दिल्ली पुलिस को फोन कर दी मुख्यमंत्री को मारने की धमकी।
नई दिल्ली। बुधवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि केजरीवाल जैसे ही पंजाब से दिल्ली लौटेंगे वो उन्हें गोली मार देगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारने की बात कहने वाले इस शख्स से पुलिस ने नाम पूछा तो उसने कहा कि नाम तो वो अरविंद केजरीवाल को मारने के बाद ही बताएगा।
इस कॉल के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि फोन करने वाला नशेड़ी है और उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
पुलिस की गिरफ्त से दूर कॉल करने वाला
मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार शाम छह बजकर 16 मिनट पर एक कॉल आया, जिसने दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारने की बात कही।
पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले की पहचान पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके के रविंद्र कुमार तिवारी के तौर पर हुई। पुलिस जब उसके घर पर पहुंची तो पड़ोसियों ने बताया कि वह बहुत ज्यादा नशा करता है और उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। पुलिस ने रविंद्र की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। वो इन दिनों पंजाब के दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications