दिल्ली के गीता कॉलोनी में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
दिल्ली में गीता कॉलोनी में रविवार की शाम को एक व्यक्ति की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए शाहदरा डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि हमे रविवार की शाम तकरीबन 8.30 बजे घटना की जानकारी मिली।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। हमारी टीम ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष है। प्राथमिक तौर पर लगता है कि कुछ लोगों के बीच लड़ाई हुई थी, जिसमे पीड़ित व्यक्ति घायल हो गया था, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications