दिल्ली में दबंगों का कहर, बंदूक नोंक पर बदमाशों ने छीनी SUV, देखें Video
दिल्ली में लूट की एक बड़ी घटना रविवार तड़के देखने को मिली। जब कुछ बदमाश बंदूख की नोक पर एक 35 वर्षीय युवक का एसयूवी वाहन ले उड़े।
Delhi News: दिल्ली में लूट की एक बड़ी घटना रविवार तड़के देखने को मिली। जब कुछ बदमाश बंदूख की नोक पर एक 35 वर्षीय युवक का एसयूवी वाहन ले उड़े। घटना दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के इलाके में झरेला गांव के पास एनएच- 8 के पास हुई। स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे कारजैंकिंग की घटना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी कारजैकिंग की घटना मानने से इनकार कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना के एक कथित वीडियो में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। सफेद रंग की SUV कुछ देर बाद उसी स्थान पर आती है और ड्राइवर बाहर निकल जाता है। इसके बाद ये लोग ड्राइवर को पिस्टल से धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे उससे कार की चाबी छीनने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह विरोध करता है। फिर एक आरोपी ने पीड़ित को घेर लिया और उससे चाबी ले ली। उसके साथी कार में कूद जाते हैं, और वे सभी पीड़ित और अन्य लोगों को देखते हुए भाग जाते हैं।
#WATCH | A carjacking incident at gunpoint occurred in the national capital's Delhi Cantt area at around 5:20am on October 29th. Case registered, investigation underway.
(CCTV visuals) pic.twitter.com/bbGLQL2D3U
— ANI (@ANI) October 30, 2022
घटना दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन को झरेड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग -8 की है। जहां लाल रंग का कपड़ा पहने एक व्यक्ति अपनी जेब से पिस्तौल निकालता है और एसयूवी मालिक को धमकाता है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे का मकसद भी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने कहा, "हमारी जानकारी के अनुसार, राहुल ड्राइवर है और उसने शनिवार को कार मालिक के रिश्तेदारों को एयरपोर्ट पर छोड़ दिया था। जब वह लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे निशाना बनाया। ये स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि ये कारजैकिंग की घटना है। मामले की जांच की जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications