अवैध संबंधों के शक में पार्टनर की हत्या, शव के किए दो टुकड़े
युवक ने अपनी लिव-इन पाार्टनर के किसी दूसरे युवक से संबंधों के शक में उठाया खौफनाक कदम।
नई दिल्ली। युवक ने अपनी लिव-इन साथी पर अवैध सबंधों का शक होने पर उससे बदला लेने के उसकी हत्या कर दी, हत्या जिस बेरहमी से की गई उसे सुनकर कोई भी सिहर जाएगा।

बीते तीन दिसंबर को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि अमर कॉलोनी के कैप्टन गौड मार्ग के पास वाले नाले में एक बैग पड़ा हुआ है। बैग से आ रही बदबू को देखते हुए लोगों को उसमें शव के सड़ने का शक हुआ तो पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पाया कि बैग के भीतर से एक महिला का सिर कटा शव है। एक दिन बाद चार दिसंबर को दिल्ली में ही श्रीनिवासपुरी के पास एक नाले से पुलिस ने सूचना मिलने पर एक महिला के शव का एक हिस्सा बरामद किया।
पुलिस ने दोनों हिस्सों की जांच कराई तो पता चला कि ये एक ही महिला के शरीर के टुकड़े हैं। पुलिस ने राजधानी से गायब हुई महिलाओं की एफआईआर खंगाली और मामले की जांच को आगे बढ़ाया।
पुलिस ने जब चार दिन से गायब ईस्ट ऑफ कैलाश में दुकान चलाने वाली एक महिला के आस-पास के लोगों को शव की तस्वीर दिखाई तो उन्होंने शव को दुकान चलाने वाली अनारकली का होने की बात कही।
जांच में सामने आई महिला के लिव-इन संबंधों की बात
पुलिस को जांच में पता चला कि महिला बलराम नामक शख्स के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। इस पर पुलिस की शक की सुईं बलराम की तरफ घूम गई। पुलिस ने कई कोशिशों के बाद दिल्ली से ही बलराम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बलराम के साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने अनारकली की हत्या करना कुबूल कर लिया। बलराम ने बताया कि वो अनारकली के साथ एक ही छत के नीचे रहता था लेकिन वो उसको धोखा दे रही थी।
बलराम ने पुलिस को बताया कि अनारकली के एक दूसरे मर्द के साथ भी संबंध थे, जो उसको बर्दाश्त ना हुआ।बलराम ने बताया कि उसने अनारकली की चाकू और हथौड़े के वार कर हत्या कर दी और शरीर के दो टुकड़े कर अलग-अलग नालों में फेंक दिया। ऐसा उसने पुलिस से बचने के लिए किया।
बलराम की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथौड़ा, चाकू, मृतका का मोबाइल और कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मामले में बलराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications