कार से पानी के छींटे से भीगा शख्स, ड्राइवर को सबक सिखाने के लिए बुला ली पुलिस, PCR पहुंची तो लगाया गंभीर आरोप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस के सामने अजीबो गरीब मामला सामने आया। दिल्ली में मानसून की बारिश जारी है। जिससे सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस के सामने अजीबो गरीब मामला सामने आया। दिल्ली में मानसून की बारिश जारी है। जिससे सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कि एक व्यक्ति अपनी बाइक से ऑफिस जा रहा होता है, इस बीच एक तेज रफ्तार कार गड्ढे के पानी को उसपर छींटे मार देती है। इसलिए वह व्यक्ति काफी गुस्सा हो जाता है और पुलिस बुला ली।

अन्य अपराध का लगाया आरोप

अन्य अपराध का लगाया आरोप

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 39 वर्षीय व्यक्ति जो चलती कार से गड्ढों के पानी के छींटे से भींग गया था। उसने गलती करने वाले कार ड्राइवर को सबक सिखाने के लिए पुलिस बुला ली। लेकिन पुलिस को कथित चालक पर किसी अन्य अपराध का आरोप लगाया।

पुलिस को आई थी कॉल

पुलिस को आई थी कॉल

बाहरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा कि 22 जुलाई को मुंडका पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें फोन करने वाले ने कहा था कि कोई व्यक्ति उस पर बंदूक तान कर भाग गया है।

पुलिस टीम का गठन

पुलिस टीम का गठन

इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची तो फोन करने वाला वहां नहीं मिला। यहां तक ​​कि उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस दल का गठन किया गया था।

कॉलर की पहचान की गई

कॉलर की पहचान की गई

छानबीन के बाद कथित कॉलर की पहचान की गई और संपर्क किया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि पिछले दिन जब वह मुंडका रेड लाइट होते हुए जा रहा था तभी पीछे से आई कार ने उसपर छींटे पड़ा दी।

कपड़े खराब होने से हो गया गुस्सा

कपड़े खराब होने से हो गया गुस्सा

इससे उसके कपड़े पूरी तरह से भींगकर खराह हो गए। इससे वह काफी गुस्सा हो गया। कार ड्राइवर को सबक सिखाने के लिए शख्स ने पुलिस कॉल कर दी। लेकिन पुलिस को यह बताया कि उसपर किसी ने बंदूक तान दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: ड्राइवर को आई झपकी और स्टैंड पर खड़ी DTC की बस से जा भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+