'मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे...' शख्स ने दिल्ली पुलिस से कर दी डिमांड, जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी
Delhi police Twitter Post: ट्विटर पर अकसर लोग कई सारे पोस्ट शेयर करते हैं। कई लोग रोजमर्रा से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताते हैं तो कई बार लोग अपना एक्सपीरियंस। मगर हाल ही में शख्स ने ट्वीट के जरिये एक अजब गजब डिमांड रख दी। डिमांड भी कििसी और से नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस से। मगर इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस डिमांड का जो जवाब दिया, वो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा कि मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओंगे? मैं अभी सिग्नल हूं दिल्ली पुलिस। ये ठीक नहीं है गर्लफ्रेंड ढूंढने में आपको मेरी मदद करनी चाहिए। देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शख्स के ट्वीट पर ऐसा जवाब दिया, जिसे पढ़ते ही आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने अपने जवाब में कहा कि सर हम उसे ढूंढने में आपकी मदद कर सकते हैं। मगर तभी जब वो गुम हुई हो। पुलिस ने आगे लिखा- टिप- अगर आप सिग्नल हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि आप हरे रहेंगे लाल नहीं। अब सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का ये ट्वीट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और लोग खूब हंसी के ठहाके लगा रहे हैं।
वाकई दिल्ली पुलिस ने शख्स को कमाल का जवाब दिया है। ऐसे ही कई मामले पहले भी सामने आए हैं, जहां दिल्ली पुलिस ने यूजर्स को मजेदार जवाब दिये। इस ट्वीट पर भी लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि जवाब देने के मामले में दिल्ली पुलिस का वाकई कोई जवाब नहीं है।
वहीं एक ने तो दिल्ली पुलिस को ये नसीहत तक दे डाली कि आप जाकर काम करिये ना कि यहां जवाब दें लोगों को। एक ने कहा कि दिल्ली पुलिस को यहां ट्विटर पर टाइमपास करने की बजाय काम पर फोकस करना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि दिल्ली पुलिस कोलकाता पुलिस से कई मायनों में बेहद अच्छी है।












Click it and Unblock the Notifications