ब्रेकअप नहीं किया तो लड़के ने काट दी प्रेमिका की गर्दन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला बोल दिया। पीड़ित लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

attempt to murder

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगोलपुरी इलाके की है। सुल्तानपुर मजरा में रहने वाला 24 वर्षीय आरोपी राहुल अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। लड़की के परिजन बाहर गए हुए थे। राहुल वहां पहुंचा तो लड़की ने उससे शादी की बात शुरू की, जिस पर उसने मना कर दिया।

रिश्ता खत्म करना चाहता था आरोपी
राहुल रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन लड़की शादी की जिद पर अड़ी थी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। गुस्से में आकर राहुल ने लड़की की गर्दन काट दी और मौके से फरार हो गया।

लड़की की गर्दन की हुई सर्जरी
लड़की ने परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी गर्दन की सर्जरी की गई, फिलहाल अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को मंगोलपुरी के यू ब्लॉक स्थित मछली बाजार से गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+