दिल्ली में कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में घुसा पानी, 3 स्टूडेंट की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
दिल्ली में भारी बारिश के बाद ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई। जबकि कई अन्य छात्रों पानी में डूबने की आशंका बताई जा रही है। घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है। गोताखोर और एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
घटना दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी की है। जलभराव के कारण कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई लापता हो गए। घटना के चलते तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई है, जबकि कई छात्र लापता हैं। घटना की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को उस घटना पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट देते हुए कहा आतिशी ने कि एनडीआरएफ और अग्निशमन सेवा को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।
इसके साथ ही दिल्ली के मेयर और लोकल एमएलए भी मौके पर मौजूद हैं। आतिशी ने बताया कि वे खुद स्थिति पर नजर रख रही हैं। घटना को लेकर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना के जिम्मेदार लोगों को सख्त एक्शन लिया जाएगा।
आतिशी ने कहा, "दिल्ली में शाम हुई भारी बारिश के कारण एक दुर्घटना की खबर है। राजेंद्र नगर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट की बेसमेंट में पानी भरने के की खबर है। दिल्ली फायर विभाग और NDRF मौके पर है। दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहाँ पर हैं। मैं हर मिनट घटना की खबर ले रहीं हूं। ये घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार है, उसको बक्शा नहीं जाएगा।"
7 छात्र अभी भी लापता, 3 का शव बरामद
वहीं डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्द्धन ने कहा, "...शवों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बचाव अभियान अभी भी चल रहा है। पानी निकाला जा रहा है। अभी भी करीब 7 शव हैं। बेसमेंट में कई फीट तक पानी भरा हुआ है... मैं छात्र समुदाय से अनुरोध करता हूं कि वे यहां न आएं और बचाव सेवाओं में बाधा डालें। हम उनका दर्द साझा करते हैं, लेकिन यहां मौके पर आना कोई समाधान नहीं है...।''












Click it and Unblock the Notifications