Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या है दिल्ली का 'महिला सम्मान योजना'? जिसके जरिए हर महीने मिलेंगे 2100, जानें कैसे और कब करें अप्लाई?

AAP Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार 12 दिसंबर को महिलाओं के एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली की 'महिला सम्मान योजना' के तहत अब दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि अभी दिल्ली कैबिनेट से एक हजार रुपये हर महीने का ही प्रस्ताव पास हुआ है। लेकिन केजरीवाल ने कहा है कि चुनाव के बाद इसे 2100 रुपये दिए जाएंगे।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि ये रुपये हर महीने कब और कैसे मिलेंगे? इसके लिए अप्लाई कैसे करना है और क्या-क्या दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी? क्या इस योजना का लाभ दिल्ली में रहने वाली हर महिलाओं को मिलेगा या फिर यहां के निवासी को...? आइए जानें इन सभी सवालों के जवाब?

AAP Mahila Samman Yojana

फिलहाल के लिए दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव को पास कर दिया है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अभी यह रकम महिलाओं के खाते में जमा नहीं की जा सकेगी।

क्या है AAP की 'महिला सम्मान योजना'? (What Is AAP 'Mahila Samman Yojana)

इस योजना के लिए 2,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है, जिसे दिल्ली सरकार के 2024/25 के बजट में प्रस्तावित किया गया था। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को लाभ पहुंचाना है जिनके पास आय का कोई औपचारिक स्रोत नहीं है। टैक्स चुकाने वाली महिलाएं और अन्य सरकारी योजनाओं से पहले से ही वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएं इसके पात्र नहीं हैं।

महिला सम्मान योजना की घोषणा 2024-25 के बजट में की गई थी, जिसके तहत दिल्ली में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसकी राशि अब 2100 रुपये की गई है।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनावों के लिए अपने पदयात्रा अभियानों में दोहरा रहे हैं कि योजना जल्द ही शुरू की जाएगी और मासिक मानदेय महिलाओं के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

किन-किन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत?

'महिला सम्मान योजना' योजना के लिए पंजीकरण के लिए दिल्ली में निवास के साथ मतदाता पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। यानी इस योजना का लाभ उनको ही मिलेगा, जिनके पास दिल्ली का कोई पहचान पत्र होगा। इसके लिए आधार कार्ड या वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य पहचान पत्र की जरूरत होगी। एक अनुमान के मुताबिक 45 लाख महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।

कैसे करें आवेदन?

इसके लिए कैसे आवेदन करना है और कब करना है? इसकी जानकारी जल्द ही दिल्ली सरकार द्वारा दी जाएगी। फिलहाल ये बताया गया है कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार 13 दिसंबर से शुरू किया जाएगा।

प्रक्रिया के बारे में बताते हुए केजरीवाल कहा है कि ''अगले दो-तीन दिन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। उसी वक्त आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना है, वो अपना कार्ड देकर जाएंगे। आप उसे संभाल कर रखें और चुनाव के बाद एक एक हजार रुपये की योजना को बदल कर 2100 रुपये की कर दी जाएगी।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+