Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Gas Price in Delhi NCR: दिल्ली में LPG सिलेंडर के दाम कितने? इंडेन, HP और भारत गैस की पूरी रेट लिस्ट

LPG Gas Price in Delhi NCR Today: राजधानी दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस (LPG) की ताजा दरें जारी कर दी गई हैं। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू गैस की कीमतों पर पड़ा है।

आज, यानी 27 मार्च 2026 को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत ₹913.00 तय की गई है।

lpg-gas-price-in-delhi-ncr-today

बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2025-2026 के दौरान दिल्ली में गैस की न्यूनतम कीमत ₹853.00 रही थी, जबकि वर्तमान भाव ₹913.00 अब तक का उच्चतम स्तर है। सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं को फिलहाल ₹913.00 का भुगतान करना होगा।

How to Book Gas Cylender: घर बैठे कैसे बुक करें LPG सिलेंडर? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

दिल्ली में गैस बुकिंग की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल और सरल हो गई है। यहाँ तीनों प्रमुख कंपनियों के लिए बुकिंग के तरीके दिए गए हैं:

इंडेन गैस (Indane Gas) बुकिंग

WhatsApp: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 75888824 पर 'REFILL' लिखकर भेजें।

मोबाइल कॉल: 7718955555 पर डायल करें, अपना STD कोड और डिस्ट्रीब्यूटर का नंबर चुनें, फिर अपना कंज्यूमर नंबर दर्ज करें।

SMS: यदि आप पुराने यूजर हैं, तो 'REFILL' लिखकर 7718955555 पर भेजें। नए यूजर (16 अंकों की कंज्यूमर आईडी) (स्पेस) SV (सब्सक्रिप्शन वाउचर के अंतिम 4 अंक) लिखकर इसी नंबर पर भेजें।

वेबसाइट: इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन रिफिल रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।

New LPG Gas Connection: नया गैस कनेक्शन चाहिए? अब घर बैठे भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस
New LPG Gas Connection: नया गैस कनेक्शन चाहिए? अब घर बैठे भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस

एचपी गैस (HP Gas) बुकिंग

HP Pay ऐप: एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स 'HP Pay' मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 94936 02222 पर मिस्ड कॉल दें।

IVRS (फोन द्वारा): 88888 23456 पर कॉल करें और निर्देशों का पालन करें।

WhatsApp: 92222 01122 पर 'Hi' लिखकर भेजें।

ई-वॉलेट: पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) या अमेज़न पे (Amazon Pay) के 'Utilities' सेक्शन में जाकर भी बुकिंग और पेमेंट कर सकते हैं।

भारत गैस (Bharat Gas) बुकिंग

मोबाइल ऐप: भारत गैस के आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करें।

SMS: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 'LPG' लिखकर 7715012345 या 7718012345 पर भेजें। आपको बुकिंग रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा।

IVRS: बुकिंग के लिए 7715012345 या 7718012345 पर डायल करें। पहली बार उपयोग करने पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

WhatsApp: भारत गैस के लिए भी आप 92222 01122 पर 'Hi' भेजकर बुकिंग कर सकते हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं LPG Gas के दाम?

भारत में रसोई गैस की कीमतें सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की बेंचमार्क दरों से जुड़ी होती हैं। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव के कारण सप्लाई चेन में बाधा आ रही है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक बाजार में स्थिरता नहीं आती, तब तक एलपीजी की कीमतों में राहत की उम्मीद कम है।

Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+