नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में डकैती की वारदात

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने ट्रेन में डाके की वारदात को अंजाम दिया है। स्टेशन से चली बिहार संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस में बदमाश यात्रियों को लूटकर उतर गए।

दिल्ली। देश के अतिसुरक्षित माने जानेवाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में डकैती की खबर मिलते ही रेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों को मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर यह वारदात हुई है। स्टेशन पर बदमाश ट्रेन में चढ़े और चलती ट्रेन में यात्रियों को लूटते रहे।

नई दिल्ली स्टेशन से चली बिहार संपर्क क्राति ट्रेन में डकैती

पीड़ितों ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुधवार को जब दोपहर 2.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार संपर्क क्रांति चली तो चार-पांच की संख्या में लुटेरे चढ़ गए। इसके बाद चाकू और कट्टे के बल पर उन्होंने यात्रियों को लूटना शुरू किया। लुटरों ने यात्रियों से मारपीट भी की। पीड़ितों के मुताबिक, लूटपाट के बाद लुटेरे गाजियाबाद स्टेशन पर उतर गए।

रेलवे पुलिस और आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के इलाके में हुई है। उनका कहना है कि विवेक विहार और गाजियाबाद के बीच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात की खबर मिलते ही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को टुंडला में रोककर पीड़ितों से शिकायत ली गई और मामले में केस दर्ज किया गया है।

रेलवे पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+