Lok Sabha Election: दिल्ली की सातों सीटों पर कैसा है मुकाबला? जानिए कहां से कौन है उम्मीदवार

Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की सातों सीटों पर अब सियासी जंग की तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा ने जहां एक सीट को छोड़कर बाकी की 6 सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के तहत AAP के 4 उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं।

दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस ने एक दिन पहले अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है, जो बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगे।

Delhi Lok Sabha Election

वहीं जेपी अग्रवाल चांदनी चौक से चुनाव लड़ेंगे, उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल से है। ऐसे ही उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जिनका भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया से मुकाबला होगा।

जानिए किस सीट पर कौन उम्मीदवार?

लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज सोमनाथ भारती (आप)
चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल जेपी अग्रवाल (कांग्रेस)
पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा कुलदीप कुमार (आप)
उत्तर-पूर्वी दिल्ली मनोज तिवारी कन्हैया कुमार (कांग्रेस)
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली योगेंद्र चंदोलिया उदित राज (कांग्रेस)
पश्चिमी दिल्ली कमलजीत शहरावत महाबल मिश्रा (आप)
दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी सहीराम पहलवान (आप)

अगर पिछले दोनों लोकसभा चुनाव 2019 और 2014 की बात करें तो भाजपा ने सभी सातों सीटों पर कब्जा जमाया था, हालांकि इस बार मुकाबला कड़ा हो सकता है क्योंकि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस 3 और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर समझौते के साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसे में जानिए पिछले चुनाव में किस सीट पर कैसा नतीजा था?

नई दिल्ली: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी ने यहां 2,56,504 वोटों के बड़े अंतर से प्रचंड जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन को शिकस्त दी थी। वहीं तीसरे पायदान पर आप के बृजेश गोयल थे। हालांकि इस बार बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदला है और मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी स्वराज को चेहरा बनाया है, जबकि उनके सामने आप ने सोमनाथ भारती को उतारा है।

चांदनी चौक: चांदनी चौक से बीजेपी के डॉ. हर्षवर्धन ने जीत का परचम लहराया था। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को 2,28,145 वोटों से हराया था। हर्षवर्धन को 5,19,055 वोट हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 2,90,910 वोट मिले थे। वहीं आप के पंकज गुप्ता को 1,44,551 वोट मिले थे। हालांकि इस बार इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के कोटे में आई है, जहां पार्टी ने एक बार फिर जेपी अग्रवाल पर भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी ने हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल को उम्मीदवार घोषित किया है।

पूर्वी दिल्ली: इस सीट पर गौतम गंभीर ने 2019 में जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 वोटे के बडे़ मार्जिन से हराया था, जबकि AAP उम्मीदवार आतिशी तीसरे पायदान पर रहीं। इस बार गौतम गंभीर ने चुनाव लड़ने से दूरी बना ली, जिसके बाद हर्ष मल्होत्रा को उतारा गया है। जबकि AAP ने यहां विधायक कुलदीप कुमार को उतारा है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: इस सीट पर इस बार काफी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस ने यहां जेएनयू में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उतारा है, जिनका सीधा मुकाबला दो बार से सांसद मनोज तिवारी से है। 2019 में मनोज तिवारी ने कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिवंगत शीला दीक्षित को 3,66,102 वोटों से हराया था। मनोज को 787,799 वोट मिले, जबकि शीला दीक्षित को 421,697 वोट (28.85%) मिले थे।

उत्तर पश्चिम दिल्ली: बीजेपी के हंसराज हंस ने 2019 के चुनाव में यहां जीत पाई थी, उन्होंने आप उम्मीदवार गुगन सिंह को 5,53,897 वोटों से हराया था, जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश लिलोठिया थे। लेकिन इस बार बीजेपी ने हंसराज को पंजाब की फरीदपुर सीट पर उम्मीदवार के रूप में शिफ्ट किया है। और उनकी जगह योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है, जबकि गठबंधन से यहां कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज हैं।

पश्चिमी दिल्ली: साल 2019 में बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने इस सीट पर 5.78 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा आए थे। प्रवेश को 865,648 वोट मिले, जबकि मिश्रा को 287,162 वोट मिले थे। हालांकि इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर कमलजीत सेहरावत को उम्मीदवार बनाया है, जबकि गठबंधन के तहत आप ने महाबल मिश्रा पर दांव लगाया है।

दक्षिणी दिल्ली: बीजेपी के रमेश बिधूड़ी इस सीट से लगातार दो बार जीते हैं। 2019 में उन्होंने आप नेता राघव चड्ढा को 3,67,043 वोटों के बड़े मार्जिन से हार का स्वाद चखाया था। भाजपा को यहां 6,87,014 वोट हासिल हुए थे, तो दूसरी तरफ आप को 3,19,971 वोट मिले। हालांकि इस बार बीजेपी ने बिधूड़ी का टिकट काट रामवीर सिंह बिधूड़ी को चेहरा बनाया है, जबकि आप ने सहीराम पहलवान को टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+