आतिशी का बड़ा आरोप- LG ने 'INDIA ब्लॉक के स्ट्रॉन्ग होल्ड वाले क्षेत्रों में धीमा मतदान कराने का दिया है आदेश
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को वोटिंग हो रही है। वहीं दिल्ली आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल पर वोटिंग को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। जिसके बाद उपराज्यपाल ने भी जवाब दिया है।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी शनिवार को जब वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उपराज्यपाल पर आरोप लगाया। आतिशी ने कहा हमें आधिकारिक सूचना मिली है कि कल शाम को एलजी साहब ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि दिल्ली के जिन क्षेत्रों पर इंडिया गठबंधन की मजबूत पकड़ है, उन सभी क्षेत्रों में आने वाले पोलिंग बूथ पर वोटिंग धीमी करवाई जाए।

इसके साथ ही आतिशी ने दावा किया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पुलिस को ये भी आदेश दिया है कि बैराकेड्स को दूर लगाया जाए और बार-बार वोटर्स की चेकिंग करवाई जाए।
Recommended Video
आतिशी ने कहा दिल्ली में अगर ऐसा होता है फ्री एंड फेयर इलेक्शन का उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा हम ये उम्मीद करत हैं कि चुनाव आयोग इस बात को संज्ञान में लेगा और इलेक्शन कमीशन ऐसी किसी भी साजिश को हर हाल में रोकेगा।
हालांकि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के दिल्ली में वोटरों को परेशान करने के आरोपों पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जवाब देते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाली पर शायराना अंदाज में तंज किया है।
एलजी ने कहा आदत ही बना ली है तो ऐ केजरीवाल साहब, जिस हाल में रहना, बस रोते हुए रहना। इसके साथ ही उपराज्यपाल ने कहा इन झूठे आरोपों पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं आप ने भी एलजी के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा दिल्ली में आज मतदान से सब साफ हो जाएगा और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। आतिशी ने कहा आज पता चल जाएगा आज पोलिंग का दिन है। मुझे सूचना मिली है कि कुछ इलाकों में बहुत दूर बैरिकेट लगाए जा रहे हैं अगर एलजी साहब ने ऐसा नहीं किया है, पुलिस ने ऐसा नहीं किया है तो हमें पता ही चल जाएगा।
उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास गैर-कानूनी, गैर-लोकतांत्रिक और गैर-संवैधानिक है और मैं उम्मीद करती हूं कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा, ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा।












Click it and Unblock the Notifications