Lok Sabha Election 2024: जब वोटर लिस्ट में गायब था विदेश मंत्री जयशंकर का नाम! फिर जानें क्या हुआ?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग शनिवार यानी आज हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर भी मतदान जारी है। सभी अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
इसी कड़ी में, केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वोटिंग बूथ पहुंचे। करीब 20 मिनट तक लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लेकिन, उनका नाम वोटिंग लिस्ट से गायब मिला।

ऐसे में जयशंकर बिना वोट डाले ही घर वापस लौट गए। घर पहुंचते ही उन्होंने अपनी पर्ची को दोबारा चेक किया। जिससे उनका कन्फ्यूजन दूर हुआ और पता चला कि गलत वोटिंग सेंटर में चले गए थे। इसके बाद जयशंकर अपने वोटिंग सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और वोट डाला। आइए जानते हैं कैसे हुआ ये सब?
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर शनिवार सुबह तुगलक लेन स्थित अटल आदर्श स्कूल में वोट डालने पहुंच गए। यहां उनका नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं था। 20 मिनट इंतजार के बाद घर लौटे और दोबारा चेक करने पर वोटिंग सेंटर गलत होने की जानकारी मिली। इस बार, जयशंकर अपने वोटिंग सेंटर नई दिल्ली के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-04 को पोलिंग स्टेशन नंबर- 53 में मतदान किया।
मिला फर्स्ट मेल वोटर सर्टिफिकेट
खास बात यह रही कि डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिस की ओर से एस. जयशंकर को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-04 को पोलिंग स्टेशन नंबर- 53 सबसे पहले पुरुष मतदाता होने का सर्टिफिकेट भी दिया। जयशंकर ने खुश होकर अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीरें साझा की। साथ ही मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और चुनाव के इस छठे चरण में मतदान करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications