'पुराने परिवार' पर राधिका खेड़ा साध रहीं जमकर निशाना, प्रियंका गांधी को 'बेस्ट एक्टर' बताते हुए किए कई दावे
Lok Sabha Election: कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम चूंकि राधिका खेड़ा आज कल अपने पुराने परिवार यानी की कांग्रेस पर जमकर हमलावर हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर खूब बयानबाजी कर रही हैं। इस बार उनके निशाने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी हैं।
प्रियंका पर निशाना साधते हुए राधिका ने उन्हें सबसे बेहतरीन एक्टर बताया है। उन्होंने प्रियंका पर पार्टी की अन्य महिलाओं को दबाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में कमजोर हुई कांग्रेस की स्थिति का ठीकरा भी उन्होंने कांग्रेस महासचिव पर फोड़ा है।

'प्रियंका की पार्टी की महिलाओं से है लड़ाई'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी नेता राधिका खेड़ा ने कहा,''दुनिया में प्रियंका गांधी से बड़ा कोई अभिनेता नहीं है। अगर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपना सबसे बुरा दौर देखा है, तो वह तब था जब कांग्रेस की यह महासचिव राज्य में पार्टी की प्रभारी थीं। उन्होंने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाला डायलॉग दिया लेकिन उनकी लड़ाई उनकी पार्टी की महिलाओं से है, मैं इसका जीता जागता उदाहरण हूं..."
#WATCH | BJP leader Radhika Khera says, "There is no bigger actor than Priyanka Gandhi in the world. If Congress has seen its worst phase in Uttar Pradesh, it was when this general secretary of Congress was in charge of the party in the state. She gave the dialogue of 'ladki hun… pic.twitter.com/5K52lKyP7f
— ANI (@ANI) May 17, 2024
'आप-कांग्रेस महिला विरोधी'
इसके साथ ही साथ स्वाति मालीवाल के मामले पर भी बीजेपी नेता ने टिप्पणी की है। राधिका खेड़ा ने स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को घेरते हुए इन्हें महिला विरोधी बताया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा है कि अभी तक बिभव कुमार केजरीवाल के साथ घूमते कैसे नजर आ रहे हैं?
राधिका ने कहा, "...आप और कांग्रेस, ये दोनों पार्टियां महिला विरोधी पार्टी हैं। अगर इतनी बड़ी घटना हुई है और संजय सिंह ने खुद इसे स्वीकार किया है, एफआईआर दर्ज की है तो फिर वो बिभव कुमार अरविंद केजरीवाल के साथ क्यों घूम रहे हैं? यदि उनकी अपनी ही पार्टी का राज्यसभा सांसद मुख्यमंत्री कार्यालय में सुरक्षित नहीं है, तो वह महिला सुरक्षा के नाम पर वोट कैसे मांग सकते हैं? अगर उनकी पार्टी के प्रवक्ता कांग्रेस कार्यालय में सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रियंका गांधी वाड्रा कैसे कह सकती हैं कि 'लड़की हूं लड़ सकती हूं'?"
#WATCH | On AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal assault case, BJP leader Radhika Khera says, "...AAP and Congress, both these parties are anti-women party. If such a big incident has happened and Sanjay Singh himself has accepted it, FIR has been lodged then why that Bibhav Kumar… pic.twitter.com/VAja4Zwroi
— ANI (@ANI) May 17, 2024
बता दें, राधिका खेड़ा पहले कांग्रेस का हिस्सा रह चुकिं हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में राधिका ने कांग्रेस की टिकट पर जनकपुरी वेस्ट से चुनाव लड़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications