Lok Sabha Election 2024: कन्हैया कुमार Vs मनोज तिवारी, दिल्ली की इस सीट पर जानिए किसमें कितना है दम?
Lok Sabha Election 2024: 'अबकी बार 400 पार' के नारे के साथ चुनाव लड़ी रही भाजपा पूरे दमखम के साथ इलेक्शन कैंपेन में जुटी हुई है। भाजपा एक-एक सीट पर खास रणनीति के साथ चुनाव लड़ रही है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के दलों ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है।
इस बीच कांग्रेस के कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारने के बाद दिल्ली की एक सीट 'हॉट सीट' बन गई है। यहां कन्हैया कुमार का सीधा मुकाबला भाजपा के लगातार दो बार के सांसद मनोज तिवारी से है।

दिल्ली की उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट (North-East Delhi Seat) पर चुनावी मुकाबला रोचक और कड़ा होने वाला है। क्योंकि यहां दो बिहारियों की टक्कर देखने को मिलेगी, जिस पर अब सबकी नजर होगी। एक तरफ है मोदी लहर पर सवार सांसद मनोज तिवारी तो दूसरी तरफ एक बार हार का स्वाद चख चुके, लेकिन अपने बयानों से विरोधियों की बोलती बंद कर देने वाले कन्हैया कुमार। ऐसे में अब बात होगी कि दोनों उम्मीदवारों में कितना दम है? और ये सियासी फाइट कितनी टाइट होने जा रही है।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट का बदला सियासी गणित
विवादित चेहरा रहे कन्हैया कुमार जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। इसी के साथ उनकी अच्छा वक्ताओं में गिनती होती है। हालांकि कन्हैया ने अपना पहला चुनाव भी दमदार नेता के सामने लड़ा था। 2019 में कन्हैया लेफ्ट का चेहरा थे और मोदी के फायरब्रांड मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ बेगूसराय सीट से खडे़ हुए. हालांकि उस दौरान वो हार गए, लेकिन अब नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से उनके चुनाव मैदान में उतारने से यहां के सियासी गणित भी बदल चुके हैं।
बिहारी Vs बिहारी की जंग
दरअसल, दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट में पूर्वांचल से आने वाले लोगों की आबादी काफी ज्यादा है। यहां के बुराड़ी, करावल नगर, सीमापुरी, गोकुलपुरी जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में ना सिर्फ बिहार से बल्कि उत्तर प्रदेश की भी बड़ी आबादी रहती है। ऐसे में अब दोनों तरफ से बिहार से आने वाले उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में आने से चुनावी समीकरण में भी फर्क पड़ सकता है।
दूसरी तरफ मनोज तिवारी अपनी पूर्वांचली छवि की वजह से ही टिकट बचाने में कामयाब रहे थे। ऐसे में अब कांग्रेस ने इसी तरह का दाव खेलते हुए बिहार के कैमूर से आने वाले कन्हैया को मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक कर दिया।
एक तरफ लेफ्ट का बैकग्राउंड, दूसरी तरफ मोदी की गारंटी
वहीं एक तरफ लेफ्ट बैकग्राउंड से आने वाले कन्हैया कुमार के भाषण में जहां गरीब, मजदूर, दलित, शोषित और वंचित का ज्यादा जिक्र होता है। इसलिए इस सीट पर रहने वाली बड़ी आबादी को कन्हैया साधने में जुटेंगे, जबकि दूसरी तरफ मनोज तिवारी जो दो बार के लगातार सांसद हैं, उनकी अपने इलाके में अच्छी-खासी पकड़ मानी जाती है। इतना ही नहीं भोजपुरी अभिनेता और सिंगर के तौर पर उनकी लोगों में खासी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications