लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा- सर्वे एजेंसियों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए

लोकसभा चुनाव के वास्‍तविक परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को चुनाव सर्वे एजेंसियों पर एक बाद फिर हमला बोला है। संजय सिंह जिन्‍होंने एक दिन पहले एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग उठाई थी उन्‍होंने परिणाम आने के बाद ये सर्वे एजेंसियों पर जमकर गुस्‍सा निकाला है।

संजय सिंह ने कहा एग्जिट पोल कराने वाली सर्वे एजेंसियों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए... उनके एग्जिट पोल ने शेयर बाजार में बहुत बड़ा बदलाव किया, एग्जिट पोल ने प्रशासन, जनता और भारत के चुनाव आयोगी को भी धोखा दिया।

sanjay singh

बता दें अधिकांश चुनाव सर्वे एजेंसियों ने शनिवार को एग्जिट पोल जारी किए, जिसमें भविष्यवाणी की गई कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 353 सीटों से अधिकी सीटों पर जीत हासिल करेगा और एनडीए भारी बहुमत के साथ केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

बता दें इंडिया-टुडे-माय एक्सिस पोल और टुडेज चाणक्य समेत कई एजेंसियों ने सीटों की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर बताया और भविष्यवाणी की कि एनडीए 400 सीटों को पार कर जाएगी।

जबकि वा‍स्‍तविक चुनाव परिणामों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई है हालांकि उसके एनडीए गठबंधन ने देश में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने एग्जिट पोल परिणामों को झूठा साबित कर मजबूत विपक्षी गठबंधन बनकर इतिहास रच दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+