LS Exit Poll: नॉर्थ ईस्‍ट दिल्‍ली की सीट पर कन्हैया कुमार आउट! एग्जिट पोल में मनोज तिवारी की हैट्रिक

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सातों चरणों के मतदान अब संपन्न हो चुके हैं। सभी उम्‍मीदवारों की किस्‍मत ईवीएम में बंद हो गई। अब '4 जून' नतीजों की तारीख है। हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पलड़ा भारी बताया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने बीजेपी उम्मीदवार सांसद मनोज तिवारी को एक बार फ‍िर जीतता हुआ बताया है। कांग्रेस के कन्हैया कुमार की लुटिया डूब सकती है। दिल्ली में कांग्रेस और आप मिलकर सभी सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी से मुकाबला कर रहे हैं। आप ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा। कन्हैया पर मनोज हावी...

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024

चुनाव में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बीच बड़ा मुकाबला है। दोनों नेता, मूल रूप से बिहार के हैं और उन्होंने इस सीट को जीतने के लिए जमकर प्रतिस्पर्धा की है। उत्तर प्रदेश और बिहार से बड़ी संख्या में पूर्वांचली आबादी है। कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी की दस साल की सत्ता विरोधी लहर पर भरोसा किया था।

2014 से काबिज हैं मनोज तिवारी
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल सभी 543 संसदीय क्षेत्रों में किए गए 5.8 लाख साक्षात्कारों पर आधारित है। हालांकि, एग्जिट पोल गलत भी हो सकते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव से उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट जीत रहे तिवारी ने कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को 3.6 लाख वोटों के अंतर से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में, मनोज तिवारी ने AAP उम्मीदवार को हराकर सीट जीती थी।

कन्हैया कुमार लगातार हार!
बता दें क‍ि मनोज तिवारी राष्ट्रीय राजधानी के सात बीजेपी सांसदों में से एकमात्र सांसद हैं, जिन्हें भगवा पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया। 2019 में कन्हैया कुमार ने बिहार की बेगूसराय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हराया था। बाद में पूर्व छात्र नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीती थी, लेकिन उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में इसमें बदलाव की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+