LNJP Baby in Box: छह माह में बच्चे की डिलिवरी, डॉक्टरों ने बॉक्स में बंद किया, डिब्बा खुलते ही लगा सदमा, VIDEO
डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन कई बार ऐसे प्रसंग सामने आते हैं जिन्हें देखने के बाद झटका लगता है। डॉक्टरों ने नवजात को बॉक्स में पैक कर घर भेजा, लेकिन डिब्बा खुलते ही परिजनों को सदमा लगा। देखिए VIDEO

LNJP Baby in Box कीवर्ड सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। premature delivery के इस मामले में shocking video viral हो रहा है। दरअसल, डॉक्टरों ने बच्चे की डिलिवरी के बाद नवजात को मृत समझ लिया और बॉक्स में पैक कर, घर भिजवा दिया। परिजनों का दावा है कि बॉक्स खोलने पर नवजात की सांसें चल रही थीं।
छह माह का नवजात मृत घोषित किया गया
लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में डॉक्टरों की कथित लापरवाही के इस मामले में फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को डॉक्टरों ने छठे महीने में पैदा हुए एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिवार को नवजात का शव एक डिब्बे में भरकर दिया गया। हालांकि, परिवार सदमे में आ गया जब परिजनों ने घर पहुंचने के बाद बच्चे को सांस लेता पाया।
जिंदा बरामद हुआ बच्चा
बॉक्स के अंदर बच्चे को जीवित देखने के बाद ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल पहुंचे परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने कथित तौर पर इलाज से इनकार कर दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पताल की बड़ी लापरवाही के इस मामले में परिवार ने बच्चे को जिंदा बरामद करने का प्रूफ दिखाने के लिए अनबॉक्सिंग का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।
विचलित करने वाला VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विचलित करने वाले विजुअल हैं। पत्रकार शिवम प्रताप सिंह ने ट्विटर पर अपलोड किए गए चौंकाने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार उस बॉक्स को खोल रहा है जिसमें मृत घोषित किए जाने के बाद नवजात को रखा गया था।
ढाई घंटे बाद भी जीवित मिला बच्चा
वीडियो फुटेज चंद सेकंड का है, लेकिन 6 महीने के नाजुक बच्चे को सांस लेते देखा जा सकता है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स एलएनजेपी अस्पताल की लापरवाही की निंदा कर रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि कंटेनर में रखे जाने के 2.5 घंटे बाद भी बच्चा जीवित पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications