शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया की रिमांड 5 दिन बढ़ी, AAP बोली- सबूत नहीं मनोहर कहानियों पर चल रहा केस

दिल्ली शराब घोटाला मामले में AAP नेता मनीष सिसोदिया ईडी की कस्टडी में हैं। उनकी रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। जिसको लेकर AAP ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

 Manish Sisodia
Photo Credit: PTI

दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। कुछ दिनों पहले उसने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर अपनी कस्टडी में लिया था। शुक्रवार को ईडी की ओर से दोबारा 7 दिन कस्टडी बढ़ाने की मांग की गई। जिस पर कोर्ट ने 5 दिन की मंजूरी दी। कोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही दावा किया कि ईडी और सीबीआई के पास कोई सबूत नहीं है।

राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी का मकसद AAP को खत्म करना है। इसी कवायद से वो झूठे केस तैयार करवा रही है, ताकि उसके नेताओं को जेल में डाला जा सके। CBI-ED के पास मनोहर कहानियों के अलावा मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है और ना ही उनके यहां से कोई रिकवरी हुई। देश को समझना होगा- कोर्ट ने सिसोदिया को दोषी नहीं माना है, बल्कि CBI-ED पूछताछ के बहाने उन्हें जेल में रखे हुए हैं। इंदिरा गांधी को लगता था कि वो सत्ता से नहीं जाएंगी, आज सत्तानशीं को भी गलतफहमी है। कल किसी विपक्षी दल के हाथ में CBI-ED आ गई तो क्या होगा?

AAP नेता ने कहा कि कोर्ट सीबीआई की पूछताछ के बाद सिसोदिया को बेल देने वाली थी, लेकिन ईडी ने उनको गिरफ्तार कर लिया। उसने कोर्ट से 10 दिन मांगा, लेकिन उसे 7 दिन ही मिले। 7 दिन में सिर्फ 15 घंटे ही पूछताछ हुई। इस वक्त में केवल 3 लोगों से आमना-सामना करवाया गया। उनका लक्ष्य बस किसी तरह से मनीष सिसोदिया को जेल में रखना है। आज फिर उन्हीं 3 से आमना-सामना करवाने के लिए ईडी ने रिमांड मांगी। ये क्या मजाक बना रखा है।

चड्ढा ने कहा कि BJP की "मनोहर कहानियों" का ये हाल है कि ED ने 2014 से 2022 तक 8 साल में 3555 केस दर्ज किए। इनमें से कुल मिलाकर कोर्ट ने मात्र 23 लोगों को सजा सुनाई। उनका मकसद बस ये है कि फर्जी केस डालो और AAP नेता को जेल में डालो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+