एलजी ने समस्याओं को लेकर घेरा तो सीएम केजरीवाल ने किया पटलवार, मुख्य सचिव को जल्द निवारण करने का दिया आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए केजरीवाल सरकार को घेरा। जिस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्य सचिव को सात दिनों के भीतर बताई गई कमियों को दूर करने का निर्देश देते हुए पर पलटवार कर डाला।

सीएम के आदेश एलजी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आए, जहां उन्होंने सीवर, कचरा निपटान, सड़कों की स्थिति और अन्य के संबंध में लोगों की नागरिक समस्याओं पर केजरीवाल का ध्यान मांगा था।
सीएस को लिखे अपने पत्र में, केजरीवाल ने उल्लेख करते हुए लिखा माननीय एलजी ने पिछले कुछ दिनों में संगम विहार, बुराड़ी और किराड़ी क्षेत्रों का दौरा किया और अपर्याप्त कचरा सफाई, ओवरफ्लो हो रहे सीवर, टूटी नालियां, ओवरफ्लो होती नालियां, टूटी सड़कें आदिजैसी कई कमियां पाईं।"












Click it and Unblock the Notifications