दिल्ली के वकीलों की गुंडागर्दी, पुलिसकर्मी के साथ-साथ राहगीरों को भी पीटा, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुए बवाल के बाद वकील सड़क पर उतर आए हैं। दिल्ली की अलग-अलग जगहों से वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वकील गुंडगर्दी करते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों से लेकर राहगीरों तक, वकील बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।

कहां से हुई विवाद की शुरुआत?

कहां से हुई विवाद की शुरुआत?

बीते शनिवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें करीब 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कुछ वकील घायल हुए थे। वकीलों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार को ही हाईकोर्ट ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे।

गुंडागर्दी पर उतरे वकील

गुंडागर्दी पर उतरे वकील

पिछले तीन दिनों से नाराज वकीलों की हड़ताल जारी है। नाराज वकील अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। जगह-जगह लोगों के साथ बदसलूकी और मारपीट की खबरें आ रही हैं। कई वीडियो सामने आए जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ-साथ राहगीरों को भी पीटा गया है।

सामने आया पुलिसकर्मी को पीटने का वीडियो

सामने आया पुलिसकर्मी को पीटने का वीडियो

सोमवार को वकीलों की गुंडागर्दी का नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो साकेत कोर्ट के बाहर का है। वीडियो के मुताबिक, एक वकील बाइक सवार पुलिसवाले पर पहले घूंसे से हमला करता है, फिर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारता है। पुलिसकर्मी जब जान बचाकर वहां से निकलने की कोशिश करता है तो वकील पीछे से उसपर हेलमेट से हमला भी करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+