खुशखबरी: नोएडा-ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो ट्रैक के लिए एसपीवी को मंजूरी

प्राधिकरण द्वारा मेट्रो ट्रैक के निर्माण में आने वाली कुल धनराशि के दस फीसद ग्रांट देने को भी बोर्ड ने स्वीकृति दे दी। बोर्ड के इस निर्णय से मेट्रो ट्रैक का निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जगी है। एसीईओ हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो लाने को मंजूरी दी जा चुकी है। प्राधिकरण की कोशिश अब ट्रैक का शीघ्र निर्माण शुरू कराने की है।
दोनों प्राधिकरण शीघ्र एसपीवी का गठन करेंगे। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी दोनों प्राधिकरण जमा करेंगे। जमा पूंजी को अन्य ट्रांसपोर्ट सुविधाओं पर भी खर्च किया जाएगा। बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गई है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications