land for job case: लालू प्रसाद यादव से पूछताछ के लिए मीसा भारती के घर पहुंची CBI की टीम
land for job scam in bihar: जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में मंगलवार को सीबीआई की टीम लालू प्रसाद यादव से पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंची। लालू यादव फिलहाल बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं।

land for job case: 'जमीन के बदले नौकरी' मामले में सीबीआई की टीम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव से पूछताछ के लिए उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंच चुकी है। लालू यादव फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के पंडारा रोड स्थित आवास पर रह रहे हैं। इससे पहले सीबीआई की टीम ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पटना स्थित उनके आवास पर पूछताछ की थी और लालू यादव से पूछताछ के नोटिस जारी किया था।
राबड़ी देवी से 4 घंटे तक की थी पूछताछ
केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की टीम सोमवार 06 मार्च को पूर्व सीएम राबड़ी देवी से उनके पटना स्थित घर पर करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ को लेकर पूर्व सीएम ने पूर्व सीएम ने कहा कि हमरे घर इस तरह की पूछताछ होती रहती है। तो वहीं, लालू यादव के बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज करते हुए कहा था कि सीबीआई को यहीं पर अपना ऑफिस खोल लेना चाहिए, क्योंकि उन्हें आने-जाने में समय लगता है।
Recommended Video

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?
ये मामल साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे। लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप लगे थे। इस मामले में CBI ने 18 मई 2022 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का एक नया केस दर्ज किया था। CBI के अनुसार लालू यादव के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली, जबकि उस समय के सर्कल रेट के अनुसार जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी और लैंड ट्रांसफर के ज्यादातर मामले में जमीन के मालिक को कैश में भुगतान किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications