Kausar Jahan: कौन हैं भाजपा नेता कौसर जहां, जो बनीं दिल्ली हज कमेटी की चेयरमैन
दिल्ली स्टेट हज कमेटी को अपना नया चेयरमैन मिल गया है। कौसर जहां हज कमेटी की नई चयरमैन चुनी गई हैं।

Who is Kausar Jahan: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए कौसर जहां (Kausar Jahan) स्टेट हज कमेटी की नई चेयरमैन चुनी गई हैं। दिल्ली हज कमेटी के इतिहास में ऐसा दूसरी दफा हुआ है, जब चेयरमैन की कुर्सी को महिला संभालेंगी। कौसर जहां से पहले ताजदार बाबर महिला चयरमैन रहीं हैं।
बीजेपी से जुड़ीं हैं कौसर जहां
कौसर जहां का चयन विवादास्पद था, क्योंकि उनका ताल्लुक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है और ऐसे में उनका चेयरमैन चुना जाना दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप के लिए बड़ा झटका है। नया चेयरमैन चुनने के लिए सोमवार को कमेटी के 10 सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें मोहम्मद साद और कौसर जहां का समर्थन करने वाले सांसद-पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी शामिल थे। दोनों लोगों के वोट के बदौलत कौसर जहां ने चुनाव लिया।
जानिए कमेटी में कौन-कौन हैं शामिल?
आम आदमी पार्टी को अपने उम्मीदवार के चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन निर्णय के बाद उसे बड़ा झटका लगा है। 6 जनवरी को दिल्ली में नई हज कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें बीजेपी के सांसद, आप के दो विधायक और कांग्रेस की एक पार्षद को कमेटी का हिस्सा बनाया गया था। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हज कमेटी का गठन 3 साल के लिए किया है। जिसमें बीजेपी सांसद गौतम गंभीर, आप विधायक हाजी यूनुस और अब्दुल रेहमान और कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश शामिल किया गया था। इसके अलावा, मुस्लिम कानून के जानकार मोहम्मद साद और महिला संगठन से कौसर जहां को शामिल किया गया था।
जीत के बाद नई चेयरमैन का बयान
कौसर जहां ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। तीन तलाक पर प्रतिबंध के बाद महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। हज पर जाने वालों की परेशानी कम करने पर काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि उपराज्यपाल की ओर से अध्यक्ष पद और समिति के गठन के लिए प्रक्रिया की गई। सभी नियमों को ध्यान में रखकर चुनाव कराया गया।
कौन हैं कौसर जहां?
दिल्ली हज कमेटी की नई चेयरमैन कौसर जहां की बात करें तो उनको सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान की वजह से कमेटी में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय मुसलमान हर साल तीर्थ यात्रा पर मक्का जाते हैं, जिसे हज समिति के तालमेल से आसान बनाया जाता है। ऐसे में कमेटी का अध्यक्ष इस काम में अपनी अहम भूमिका निभाता है।












Click it and Unblock the Notifications