KMC का प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय से की मुलाकात, कूड़ा प्रबंधन को समझा
दिल्ली में कचरा प्रबंधन को समझने के लिए कोझिकोड नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष डॉक्टर एस जयश्री सहित 55 पार्षदों ने दिल्ली की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने आईटीओ स्थित शहीदी पार्क के बाह्य संग्रहालय का दौरा किया और यह समझा कि कैसे कचरा का प्रबंधन बेहतर तरीके से यहां किया जा रहा है।
दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने इस प्रतिनिधिमंडल को प्रेजेंटेशन के माध्यम से कचरा प्रबंधन, लैंडफिल पर कूड़े का निस्तारण कैसे किया जाता है, इसकी क्या प्रक्रिया है उसे विस्तार से समझाया। इस दौरान कहा गया कि अगले साल तक दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिल जाएगी।

निगम की ओर से कहा गया है कि कचरा प्वाइंट्स की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। एमसीडी 311 ऐप के जरिए लोगों की शिकायत दूर करने का काम कर रहा है।
दिल्ली नगर निगम ने कोझिकोड से आए प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली मॉडल को लागू करने के लिए कहा। आईटीओ पर शहीदी पार्क का भी प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दौरान यहां लगी कलाकृतियों को लोगों ने देखा। कैसे अलग-अलग कालखंड में लोगों ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया। इस पार्क को देखकर कोझिकोड नगर निगम की ओर से कहा गया कि हम भी इस तरह के पार्क की स्थापना करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications