आप MLA आतिशी ये तस्वीर पोस्ट कर आईं निशाने पर, केरल के शिक्षा मंत्री ने कह दिया 'झूठा'
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। आम आदमी पार्टी अपने नेता केजरीवाल के दिल्ली मॉडल का जोर-शोर से बखान करती है और इसे देश के लिए विकल्प के रूप में पेश करती है। इसमें कथित रूप से सबसे टॉप पर है दिल्ली के स्कूल जिसकी तस्वीरें आप नेता आए दिन सोशल मीडिया पर डालते ही रहते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर पर आप विधायक आतिशी घिर गई हैं। इस तस्वीर को लेकर केरल के शिक्षा मंत्री ने सवाल उठा दिए हैं। एक तरह से आतिशी को उन्होंने झूठा कह दिया। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है।

आप नेता ने शेयर की थी तस्वीर
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने शनिवार को एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें वह कुछ लोगों के साथ एक स्कूल में नजर आ रही थीं। आतिशी ने दावा किया था कि ये 'केरल के अधिकारी' हैं जो दिल्ली के सरकारी स्कूल को देखने पहुंचे हैं।
दिल्ली के कालका से विधायक आतिशी ने ट्वीट में लिखा "कालकाजी में हमारे एक स्कूल में केरल के अधिकारियों की मेजबानी करना अद्भुत था। वे हमारे शिक्षा मॉडल को अपने राज्य में समझने और लागू करने के इच्छुक थे। ये है अरविंद केजरीवाल सरकार का राष्ट्र निर्माण का विचार। सहयोग से विकास"

आतिशी के ट्वीट पर केरल के शिक्षा मंत्री का निशाना
आतिशी के इसे ट्वीट पर केरल के शिक्षा मंत्री ने जवाबी हमला बोल दिया और कहा कि हमने तो किसी को नहीं भेजा था फिर ये अधिकारी कौन हैं। केरल के शिक्षा मंत्री वी सिवानकुट्टी ने आतिशी को ट्वीट को ही रिट्वीट करते हुए लिखा "केरल के शिक्षा विभाग ने 'दिल्ली मॉडल' के बारे में जानने के लिए किसी को नहीं भेजा है। साथ ही बता दें पिछले महीने 'केरल मॉडल' का अध्ययन करने के लिए दिल्ली से आए अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान की गई। हम जानना चाहेंगे कि आप विधायक ने किन 'अधिकारियों' का स्वागत किया।"

सोशल मीडिया पर निशाने पर आईं आतिशी
केरल के शिक्षा मंत्री के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आतिशी को झूठा कहते हुए निशाने पर ले लिया। ट्विटर यूजर तो यहां तक कहने लगे कि केजरीवाल मॉडल भी इसी ट्वीट की तरह झूठ पर खड़ा है। बात बढ़ती देख आतिशी ने पूरे मामले पर सफाई पेश की है और कहा कि उन्होंने यह नहीं कहा था कि यह केरल सरकार के भेजे अधिकारी हैं।

आतिशी ने किया नया ट्वीट
केरल के शिक्षा मंत्री के ट्वीट के बाद आतिशी ने रविवार को एक अलग ट्वीट करते हुए लिखा "सीबीएसपी स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव विक्टर टी आई और केरल सहोदय कॉम्प्लेक्स परिसंघ के डॉ एम दिनेश बाबू ने कल डॉक्टर बी. आर, अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस कालकाजी का दौरा किया था।"












Click it and Unblock the Notifications