सोनू सूद और CM केजरीवाल की हुई मुलाकात, AAP के 'मैंटोर मिशन' के ब्रांड एंबेसडर बने अभिनेता
सोनू सूद और CM केजरीवाल की हुई मुलाकात, AAP के 'मैंटोर मिशन' के ब्रांड एंबेसडर बने अभिनेता
नई दिल्ली, 27 अगस्त: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता सोनू सूद की आज शुक्रवार (27 अगस्त) को मुलाकात हुई है। आम आदमी पार्टी (आप) के ''देश के मेंटर्स'' कार्यक्रम के सोनू सूद ब्रांड एंबेसडर बने हैं। सीएम केजरीवाल और सोनू सूद की ये मुलाकात मुख्यमंत्री के दिल्ली में आवास पर हुई है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद सोनू सूद और सीएम केजरीवाल ने एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जिसमें जानकारी दी गई है कि सोनू सूद 'देश के मेंटर्स'' अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हो गए हैं।
Recommended Video

केजरीवाल बोले- ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हो गए सोनू सूद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''देश के मेंटर्स'' कार्यक्रम के लिए सोनू सूद हमारे ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने ने कहा है कि वो भी कुछ बच्चों के मैंटोर बनेंगे।''

केजरीवाल से मुलाकात के बाद क्या बोले सोनू सूद
वहीं सोनू सूद ने कहा है, ''आज दिल्ली सरकार ने ''देश के मेंटर्स'' का प्लेटफॉर्म नहीं बनाया, देश के लिए कुछ करने का आपके लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है। अगर आप एक भी बच्चे को दिशा दे पाते हैं, इस अभियान के तहत तो तो इससे बड़ा देश को कोई योगदान नहीं होगा।
सोनू सूद ने कहा, ''आज मुझे लाखों छात्रों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिला है। छात्रों का मार्गदर्शन करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मुझे यकीन है कि हम एक साथ कर सकते हैं और हम करेंगे।''

सोनू सूद ने की केजरीवाल की तारीफ
सोनू सूद ने कहा, "देश की तरक्की तभी हो सकती है जब शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। मुझे बताने की जरूरत नहीं है दिल्ली में किस तरीके का बदलाव आया है।'' ''देश के मेंटर्स'' कार्यक्रम तहत देशभर के 3 लाख प्रोफेशनल युवा दिल्ली के 10 लाक स्कूली छात्रों को गाइड करेंगे और सलाह देंगे!

क्या सोनू सूद और केजरीवाल में हुई राजनीतिक चर्चा?
अभिनेता सोनू सूद ने साफ-साफ कहा कि हमने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की है। बता दें ये अटकलें लगाई जा रही थी कि सोनू सूद और केजरीवाल की मुलाकात राजनीतिक होने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि इस मुलाकात का पंजाब चुनाव से संबंध हो सकता है। वहीं अटकलें ये भी लगाई जा रही थी थी कि सोनू सूद पंजाब में आम आदमी पार्टी का चेहरा बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications