केजरीवाल सरकार ने DMRC के चीफ के एमडी मंगू सिंह को किराया बढ़ाने के मुद्दे पर चेतावनी दी
पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली सरकार 10 अक्टूबर से मेट्रो का किराया बढ़ाए जाने के सख्त खिलाफ है। अभी 5 महीने पहले ही किराया बढ़ाया गया है ऐसे में दोबारा किराया बढ़ाना नियमों के खिलाफ है।
नई दिल्ली। 10 अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाया जाने को लेकर दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी के एमडी, मंगू सिंह को एक पत्र लिख चेतावनी दी है। पत्र में लिखा गया है कि किराया बढ़ाने के मुद्दे पर अगर डीएमआरसी, दिल्ली सरकार के रूख का समर्थन नहीं करेगी तो उनके खिलाफ मजबूर होकर कार्रवाई करनी पड़ेगी। यह पत्र दिल्ली सरकार की तरफ से परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लिखा है।

पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली सरकार 10 अक्टूबर से मेट्रो का किराया बढ़ाए जाने के सख्त खिलाफ है। अभी 5 महीने पहले ही किराया बढ़ाया गया है ऐसे में दोबारा किराया बढ़ाना नियमों के खिलाफ है। नियम के मुताबिक किराया बढ़ाने की अवधि में कम से कम एक साल का गैप होना चाहिए। यह किराया वृद्धि हर हाल में रुकना चाहिए।
पत्र में डीएमआरसी के चीफ मंगू सिंह को चेतावनी देते हुए कहा गया कि डीएमआरसी में दिल्ली सरकार 5 निदेशकों को नामित करती है और आपको केंद्र सरकार के साथ विमर्श के बाद दिल्ली मेट्रो का एमडी बनाया गया है। अगर आपने डीएमआरसी बोर्ड की बैठक में दिल्ली सरकार का पक्ष नहीं रखा तो मजबूर होकर नियमों के मुताबिक आप पर कार्रवाई करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications