कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कसी कमर, केजरीवाल ने टास्क फोर्स का किया गठन

नई दिल्ली, मई 19। भारत में विशेषज्ञों ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। एक्सपर्ट ने बताया है कि तीसरी लहर में बच्चों के अंदर सबसे अधिक संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में इस खतरे को देखते हुए सभी राज्यों की सरकारों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच दिल्ली सरकार ने बुधवार को तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए कुछ अहम निर्णय लिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में टास्क फोर्स के गठन का फैसला किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं का पहले बेहतर मैनेजमेंट तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

Arvind kejriwal

Recommended Video

    Delhi Coronavirus : Lockdown, Vaccine, Singapore Variants पर Satyendra Jain का जवाब | वनइंडिया हिंदी

    मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

    इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें तीसरी लहर के लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। मुख्यमंत्री ने मीटिंग खत्म होने के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ''अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उससे लड़ने के लिए हमें पहले से तैयार रहना होगा, आज अधिकारियों के साथ बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए- 1. तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए बनाएंगे विशेष टास्क फोर्स, 2. पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं का पहले से बेहतर प्रबंधन।''

    सीएम की मीटिंग में कौन-कौन था?

    आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के हालात पर चर्चा करने के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस मीटिंग में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मुख्य सचिव भी बैठक में मौजूद थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि दिल्लीवासियों को कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए।

    सिंगापुर में दिख रहा है कोरोना के नए स्ट्रेन का कहर

    बता दें कि इन दिनों सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वायरस का नया रूप बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने इसे तीसरी लहर की शुरुआत के तौर पर देखा था। उन्होंने कहा था कि सिंगापुर के साथ सभी हवाई सेवाओं को तत्काल रूप से रद्द कर देना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा करने से अभी इनकार कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+