प्रदूषण रोकने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरी केजरीवाल सरकार, गोपाल राय ने कहा- '591 टीमें कर रही हैं निगरानी'
Anti Dust Campaign: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ग्राउंड जीरो पर उतरकर कार्यकर रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि विंटर एक्शन प्लान के तहत धूल विरोध अभियान (Anti Dust Campaign) 7 अक्टूबर से शुरू हो गया है, जो 7 नवंबर तक चलेगा।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए सरकार के मंत्री और अधिकारी ग्राउंड जीरो पर उतर कर काम कर रहे है। एंटी डस्ट अभियान के तहत 13 विभागों की 591 टीमें तैनात की गई हैं, जो जगह-जगह निगरानी कर रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सबंधित अधिकारियों को प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव एवं सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू हो चुका है। 13 विभागों ने शनिवार 7 अक्टूबर से धूल विरोधी अभियान शुरू कर दिया है।
इन 13 विभागों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है, जो सड़कों उतर कर जहां भी धूल होगी वहां चेकिंग अभियान चलाएंगे। ताकि धूल प्रदूषण को रोका जा सके। इतना ही नहीं, पर्यावरण मंत्री ने बताया कि पानी का छिड़काव का काम भी शुरू हो गया है। इसके लिए 500 से ज्यादा पानी छिड़कने वाले उपकरण काम कर रहे हैं।
सरकार ने धूल रोकने के लिए सभी सरकारी और निजी निर्माण एजेंसियों को 14 कार्य बिंदु जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रदूषण को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा 530 वाटर स्प्रिंकलर और 258 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन को भी जगह-जगह पर तैनात किया गया है।
पर्यावरण मंत्री राय ने आगे बताया कि इस बार प्रदूषण को कम करने के लिए हॉट स्पॉट पर विशेष निगरानी की जा रही है। 13 हॉट स्पॉट के लिए अलग-अलग लोकल स्तर पर कार्य योजना बनाई गई है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग ग्रीन वॉर रूम से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications