केजरीवाल को मिली जमानत, AAP लीगल विंग हेड बोले- मैंने पहले ही दिन कहा था PMLA का ये मामला पूरी तरह से निराधार
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से शनिवार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत मंजूर कर दी है। केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है।
प्रवर्तन निदेशालय के शराब नीति से जुड़े केस में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर आम आदमी पार्टी की लीगल सेल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एडवोंकट संजीव नासैर ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देते हुए कहा कि बड़ी राहत का दिन है।

संजीव नासैर ने सुप्रीम कोर्ट धन्यवाद देते हएु कहा हम मैं पहले दिन से ही कह रहा था कि पीएमएलए का यह मामला पूरी तरह से निराधार है। इससे संबंधित कोई आधार ही नहींं है और ना ही एफआईआर में अरविंद केजरीवाल का नाम है और न ही अब तक ईडी के पास कोई सबूत है कहीं भी यह साबित करने में सक्षम नहीं कि किन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना पड़ा, क्योंकि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि यह राजनीति से प्रेरित मामला है।
बता दें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर दिल्ली ही नहीं देश के अन्य राज्यों में आप नेता जश्न मना रही है।
गौतरलब है कि अदालत का यह फैसला केजरीवाल की कानूनी टीम द्वारा प्रस्तुत मामले की विस्तृत समीक्षा के बाद आया है, जिसमें तर्क दिया गया था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित थे।












Click it and Unblock the Notifications