कश्मीर घाटी में पंडितों की सुरक्षा सुनिश्चित करे केंद्र सरकार, की जाए कोई बड़ी कार्रवाई- अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, जून 04। घाटी में कश्मीरी हिंदुओं की टारगेट किलिंग की घटनाएं पिछले एक महीने में बहुत तेजी से बढ़ी हैं। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर एक हाईलेवल की मीटिंग भी की थी, जिसमें इन घटनाओं को रोकने के लिए पूरा रोडमैप तैयार किया गया है। इन सबके बीच घाटी के मौजूदा हालात पर तमाम विपक्षी पार्टियां चिंता व्यक्त कर रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

घाटी में कश्मीरियों की सुरक्षा हो सुनिश्चित- केजरीवाल
शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कश्मीर के मौजूदा हालात वाकई बहुत चिंताजनक हैं। इस वक्त कश्मीर में एक्शन की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडित घाटी में लंबे समय के बाद यह सोचकर शिफ्ट हुए थे कि अब सुरक्षा मिलेगी, लेकिन पिछले एक महीने की घटनाओं ने उन्हें डरा दिया है, ऐसे में केंद्र सरकार से हमारी अपील है कि घाटी में पंडितों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।
हर दिल्लीवासी के हाथ में देंगे तिरंगा- अरविंद केजरीवाल
Recommended Video
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली सरकार के एक नए अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बहुत जल्द एक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसके तहत हम हर दिल्लीवासी के दिल में देशभक्ती की भावना को जागृत करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन देश की 130 करोड़ की आबादी के अंदर देशभक्ति आ जाएगी, उस दिन हमें सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।
केजरीवाल के संबोधन की बड़ी बातें
- त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे वॉलिंटियर्स सुनिश्चित करेंगे कि कोई दिल्ली में भूखा न सोए, हर बच्चा स्कूल जाए, कोई बीमार व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे, कोई भी व्यक्ति बेघर न हो।
- केजरीवाल ने कहा कि हमने तय किया कि हम 15 अगस्त तक दिल्ली में 500 तिरंगे लगाएंगे। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक झंडे के लिए 5 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी।
- यह समिति प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे, राष्ट्रीय गान गाने के लिए समितियों को ध्वज के स्थान पर अधिक से अधिक लोगों को इकट्ठा करेगी।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: टारगेट किलिंग के बीच श्रीनगर से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का ट्रांसफर












Click it and Unblock the Notifications