Karol Bagh Chunav Result 2025: करोल बाग सीट पर कौन जीत रहा? जानें पल-पल के अपडेट
Karol Bagh Chunav Result Who is Winning: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की करोल बाग सीट पर 5 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। करोल बाग सीट पर 54.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे इस सीट पर चुनाव और रोचक हो गया है। आज शनिवार,8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से करोल बाग सीट पर मतगणना हो रही है।
इस सीट पर भाजपा के दुष्यन्त गौतम के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर बनी है। इनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के विशेष रवि और कांग्रेस उम्मीदवार राहुल कुमार से है। बता दें कि करोल बाग सीट अपने शानदार बाजार और खानपान के लिए जानी जाती हैं। सेंट्रल दिल्ली में पड़ने वाली करोल बाग विधानसभा सीट यहां की चर्चित सीटों में से एक है। यह सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है।

Karol Bagh Chunav Result 2025: करोल बाग विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम आने पर अपडेट किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल अपडेट जानने के Oneindia Hindi के इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
- करोल बाग सीट पर 17 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां से आम आदमी पार्टी (AAP) के विशेष रवि ने 7430 वोट से जीत दर्ज कराई है। विशेष रवि को 52297 वोट मिले है तो वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा के दुष्यन्त गौतम है। दुष्यन्त गौतम को 44867 वोट मिले है और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राहुल कुमार है। इन्हें 4252 वोट मिले है।
- करोल बाग सीट पर 8वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है और आम आदमी पार्टी (AAP) के विशेष रवि 8865 वोट से आगे चल रहे है। विशेष रवि को 29154 वोट मिले है तो वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा के दुष्यन्त गौतम है। दुष्यन्त गौतम को 20289 वोट मिले है और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राहुल कुमार है। इन्हें 1899 वोट मिले है।
- करोल बाग सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विशेष रवि 6410 वोट से आगे चल रहे है। विशेष रवि को 16015 वोट मिले है तो वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा के दुष्यन्त गौतम है। दुष्यन्त गौतम को 9605 वोट मिले है और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राहुल कुमार है। इन्हें 830 वोट मिले है।
- करोल बाग सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विशेष रवि आगे चल रहे है। विशेष रवि को 8716 वोट मिले है तो वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा के दुष्यन्त गौतम है। दुष्यन्त गौतम को 4602 वोट मिले है और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राहुल कुमार है। इन्हें 353 वोट मिले है।
- करोल बाग सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विशेष रवि आगे चल रहे है। विशेष रवि को 4088 वोट मिले है तो वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा के दुष्यन्त गौतम है। दुष्यन्त गौतम को 2430 वोट मिले है और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राहुल कुमार है। इन्हें 179 वोट मिले है।
करोल बाग में दूसरे नंबर पर रही है भाजपा
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में करोल बाग विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही रहा। आम आदमी पार्टी के विशेष रवि ने बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया को 31,760 मतों से हराया था। यह उनकी लगातार तीसरी जीत रही थी। चुनाव में विशेष रवि को कुल 67,494 वोट आए जबकि योगेंद्र चंदोलिया के खाते में 35,734 वोट आए. कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही और उसके प्रत्याशी को 3,365 वोट ही मिले।
करोल बाग विधानसभा चुनाव 2025 उम्मीदवार (Delhi Assembly Elections 2025 Karol Bagh Candidate)
बीजेपी से दुष्यन्त गौतम (BJP DUSHYANT GAUTAM)
आप से विशेष रवि (AAP VISHESH RAVI)
कांग्रेस से राहुल कुमार (INC RAHUL KUMAR)
करोल बाग विधायकों की सूची (Karol Bagh Result and MLA List)
1993 सुरेंद्र पाल रतवाल- भाजपा
1998 मोती लाल बोकोलिया- कांग्रेस
2003 सुरंद्र पाल रतवाल- भाजपा
2008 सुरंद्र पाल रतवाल- भाजपा
2013 विशेष रवि - आप
2015 विशेष रवि- आप
2020 विशेष रवि- आप












Click it and Unblock the Notifications