'दिल्ली का मोहल्ला क्लिनिक उतना प्रभावशाली नहीं', कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के जवाब पर लोग बोले-गजब बेइज्जती
Delhi Mohalla Clinic: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिक का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में भी ऐसे मॉडल हैं। वहां ज्यादा लोग नहीं थे। यह कोई गेम-चेंजर नहीं है।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली के पंचशील पार्क में स्थित 'दिल्ली मोहल्ला क्लिनिक' का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए राव ने कहा कि दिल्ली मोहल्ला क्लिनिक की खूब तारीफ की। लेकिन यह भी कहा कि यह उतना प्रभावशाली नहीं है। हमारे राज्य में भी ऐसे मॉडल हैं। वहां ज्यादा लोग नहीं थे। यह कोई गेम-चेंजर नहीं है।
राव ने यह भी कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि खराब है। लेकिन, यह वैसा नहीं है जैसा इसे बनाया गया है। दक्षिण में कई मॉडल हैं। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हम प्राथमिक से लेकर सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल चलाते हैं। तो, यह (दिल्ली मोहल्ला क्लिनिक) कोई गेम-चेंजर जैसा नहीं है।

Recommended Video
दिल्ली सरकार ने क्या कहा?
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुंडुराव से उन्हें कर्नाटक और दक्षिण के राज्यों के अस्पतालों की जानकारी मिली है। जल्द ही हम वहां जाएंगे और देखेंगे की अस्पताल कितने अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक देखें हैं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने हमें कर्नाटक के कुछ शानदार अस्पतालों के बारे में बताया। हम भी उन अस्पतालों को देखने जाएंगे।सभी राज्यों को एक-दूसरे राज्य के अच्छे कामों से सीखना चाहिए।
सोशल मीडिया पर छाए ऐसे मीम्स
वहीं, इसपर तरह-तरह के मीम्स भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि गजब की बेइज्जती है। वहीं, एक अन्य ने लिखा कि दिन भर अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने माहौल बनाया कि कर्नाटक वाले सीखने आ रहे हैं, दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक से। वहीं, शाम को कर्नाटक के कांग्रेसी हेल्थ मिनिस्टर केजरीवाल की बेइज्जती करके चल दिए। ऐसे बनाओगे आईएनडीआई अलाइंस?












Click it and Unblock the Notifications