केजरीवाल के जनता दरबार में जाने से रोके गए कपिल मिश्रा, विरोध में सड़क पर बैठे

पिछले कुछ समय से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमलावार दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को आज पुलिस ने केजरीवाल के जनता दरबार जाने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमलावार दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को आज पुलिस ने केजरीवाल के जनता दरबार जाने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कपिल ने समर्थकों के साथ नारेजाबाजी की और गीत गाकर अपना विरोध जताया।

कपिल के जनता दरबार में जाने की खबर के बाद से उनको रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कपिल जब सीएम के जनता दरबार में पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने लिए कपिल को 7 लोगों के साथ अंदर जाने की बात कही थी लेकिन वो सभी समर्थकों के साथ जाने पर अड़ गए जिसके बाद उन्हें रोक दिया गया।

मालूम हो कि कपिल मिश्रा अन्ना आंदोलन के समय से केजरीवाल के साथ रहे हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार में भी वो मंत्री रहे। पिछले दिनों उन्हें आप ने मंत्री पद से हटा दिया था, जिसक बाद से वो लगातार अरविंद केजरीवाल सरकार पर एक के बाद एक घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+